Saturday, 29 August 2026

आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक ऊर्जाओं का संचार 11 वी बार 28 मई से 2 जून 2024 तक श्री भवानी निकेतन, सीकर रोड जयपुर में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन


आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक ऊर्जाओं का संचार 11 वी बार 28 मई  से 2 जून 2024 तक श्री  भवानी निकेतन, सीकर रोड जयपुर में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन

अंतररास्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्राकृतिक चिकित्सा  एवं अल्टरनेटिव थेरेपी विशेषज्ञ ओम प्रकाश ने बताया कि नया दृष्टिकोण वाला शिविर 11 वी बार 28 मई  से 2 जून 2024 तक 6 दिनों के लिए सुबह  श्री  भवानी निकेतन, सीकर रोड जयपुर में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के तत्वाधान  आयोजित किया जा रहा है। 28 मई मंगलवार को  हजारो लोगो द्वारा  इस शिविर में भाग लिया। 

इस शिविर में आध्यात्मिक, मानसिक एवं शार्रीरिक ऊर्जाओं का संचार योग, ध्यान, म्यूजिक, डांस, आचार व्यवहार एवं पञ्च तत्वों आदि के माध्यम से किया गया। लोगो द्वारा मस्ती में झूमते हुए खूब आनंद लिया और ऊर्जाओं को महसूस भी किया। अधिकतर लोगो को पहले ही दिन से मानसिक शांति और थकान में राहत का अहसास हुआ।  

विभिन्न अनुभूत प्रयोगों के विज्ञान के बारे में पहले विस्तार से बताया फिर उनका प्रैक्टिकल करवाया गया। इन प्रयोगों को  करने एवं खानपान में आवश्यक परिवर्तन  से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, डायबिटीज, मोटापा, माइग्रेन, कब्ज, एसिडिटी, कमजोरी, सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटना दर्द, पिंडलियों का दर्द, एड़ी का दर्द, फेफड़ों एवं ह्रदय सम्बंधित विभिन्न अन्य  समस्याओं में आराम मिलता है तथा इनके लगातार करने से सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोगों से छुटकारा भी मिल सकता है। शरीर व मन की शक्तियों को जगाने के लिए साधना के सतत धारा है जरुरी। 

बढती सुविधाओं एवं विकास  के कारण अहंकार, काम क्रोध,लोभ, मोह बढ़ रहा है अतः इससे मनुष्य जीवन बेकार भी होता जा  रहा है परन्तु आध्यात्मिक, मानसिक एवं शार्रीरिक ऊर्जाओं  एवं आनंद से समय आबाद होता है व पूरा मनुष्य जीवन सफल हो जाता है, अहंकार, काम क्रोध,लोभ, मोह से मुक्ति मिलती है जिससे जीवन लम्बे वर्षो तक  आसानी से चलता है। 

शिविर के अंत में सभी लोगो  के लिए दिव्य  ब्रेकफास्ट का आयोजन किया गया जिसमे फलों के आलावा  अनेको अन्य व्यंजन भी शामिल थे. शिविर का समय 29 मई से  प्रातः 5.00 बजे से 7.00 बजे तक रहेगा. इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक लोग शिविर  शुरू होने से पहले पहुचकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Previous
Next

Related Posts