


टोंक जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि आजादी के बाद नेहरू ने अपनी दूरदर्शिता से राष्ट्र के निर्माण एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होने कहा कि एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापना, धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। राष्ट्र के लिए उनका अद्वितीय एवं अभूतपूर्व योगदान सदैव याद रखा जाएगा, जो आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, दिनेश चौरासिया, पार्षद विकास लोदी, जर्रार ख़ान, मुराद गांधी, अजीज कुरैशी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, कमलेश चावला, हनुमान यादव, मणिंदर बैरवा, सुरेंद्र रेगर, वसीउल्लाह बेग, मोहन लाल चौधरी, शकील, फौजू राम मीणा, मनीष मीणा, एड. मूल चंद बैरवा, नसीम अंसारी एवं दीपक चंदेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया।
पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथी को आयोजित कार्यक्रम में गिने चुने कांग्रेस कार्यकर्ता ही जुट पाए ,जो कांग्रेसियों में चर्चा का विषय रहा । जिनका कहना था कि बड़ी सभाओं व पूर्व डिप्टी सीएम व टोंक विधायक सचिन पायलट की सभाओं में मंच पर बैठने व पायलट के साथ फोटो खिंचवाने वाले की होड़ मची रहती है लेकिन संगठन के कार्यक्रम में नदारद होते है ऐसे कार्यकर्ता ।