Saturday, 29 August 2026

राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने किया निरीक्षण ,न तो मिली साफ सफाई न ही गर्मी से निपटने के लिए मिली कोई व्यवस्थाएं


राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने किया निरीक्षण ,न तो मिली साफ सफाई न ही गर्मी से निपटने के लिए मिली कोई व्यवस्थाएं

टोंक जिला कलक्टर डॉ.सौम्य झा ने सोमवार की शाम को राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया।जिन्होंने अस्पताल में सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई साथ ही मरीजों के बेड पर चददर नहीं होने   को लेकर प्रभारी डॉ.विनोद परवेरिया को निर्देश दिए ।

जिला कलक्टर ने शिशु वार्ड ,महिला वार्ड में मरीजों से दवाईयां मिलने तथा डॉक्टर्स के राउंड पर आने को जानकारी ली ।मरीजों ने बताया कि न तो चिकित्सक भर्ती मरीजों को देखने आते बल्कि उन्हें ही डॉक्टर के रूम में दिखाने के लिए जाना पड़ता है ।

महिला व शिशु वार्डो सहित अस्पताल में मिली गंदगी व डस्टबीन की सफाई नहीं होने को लेकर जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी एल मीणा को लताड़ लगाते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग नहीं होने से अव्यवस्थाएं व्याप्त है ।इतना ही नहीं डॉ.सौम्या झा ने वार्डो में लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होने साथ ही टॉयलेट में गंदगी होने को गम्भीरता से लेते हुए नाराजगी जताई।

उन्होंने वार्डो में मरीजों के पलंगो पर चददरें नहीं बिछी होने को देख करके दंग रह गई इतना ही नहीं अस्पताल में मरीजों के लिए पानी सहित गर्मी में एसी नहीं होने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल शिशु वार्ड में दो एसी लगाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने राजकीय मातृ एवं शिशु केन्द्र में बढ़ती चोरी कि घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए गार्ड को पाबंद किए जाने के निर्देश दिए,इतना ही नहीं मरीजों के परिजनों ने सोमवार को भी चोरी का जिक्र करते हुए बताया कि मरीजों ने ही चोर को पकड़ा है साथ ही अस्पताल में जिला कलक्टर की तरफ से किए गए निरीक्षण में गार्ड ही नहीं मिले ।

राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र टोंक में नए वार्डो से एसी खोल करके पुराने चालू वार्डो में लगाए जा रहे है इतना ही नहीं अस्पताल में जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ ही सरकारी दवाईयां व सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Previous
Next

Related Posts