Saturday, 29 August 2026

सरकारी टैंकर से पानी बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर चार ड्राइवरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज


सरकारी टैंकर से पानी बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर चार ड्राइवरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

जयपुर शहर के करधनी एवं ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरकारी टैंकर से पानी बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चार ड्राइवरों के विरुद्ध  करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (द्वितीय) अमिताभ शर्मा ने बताया कि विभाग को निःशुल्क टैंकर की एवज में पैसे की मांग करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर  अधीक्षण अभियंता (उत्तर) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई। 

उन्होंने बताया कि संबंधित टैंकर ड्राइवर लक्ष्मण, नारायण शर्मा, वीरेंद्र गुर्जर एवं हिम्मत सिंह के विरुद्ध करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Previous
Next

Related Posts