


सांगानेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं को नॉन परफॉर्मिंग एसेट बताने पर अशोक गहलोत से कुछ सवाल किये ?
-क्या यह सही नहीं है कि विनोद दुआ के साथ डीडी न्यूज़ पर इंटरव्यू के बाद राजीव गांधी ने आपकी खराब परफॉर्मेंस और कमजोर संवाद क्षमता के कारण 6 महीने बाद ही मंत्रिमंडल से हटाकर पीसीसी अध्यक्ष बनाकर जयपुर भेज दिया था।
-क्या यह सही नहीं है कि कांग्रेस जब 1989 में 195 सीटें जीती तब भी आप पीसीसी अध्यक्ष, बिना विधायक हुए राज्य में गृह मंत्री रहते हुए अपनी लोकसभा सीट से बुरी तरह हार गए थे।
-क्या यह सही नहीं है कि 1991 का लोकसभा चुनाव भी आप राजीव गांधी की हत्या की सहानुभूति की लहर में ही जीत पाए।
-क्या यह सही नहीं है कि 1998 के विधानसभा चुनाव में आप चेहरा नहीं थे फिर भी गांधी परिवार की चापलूसी और मदेरणा जी के खिलाफ षड्यंत्र करके आप मुख्यमंत्री बने।
-क्या यह सही नहीं कि आप 2003 में मुख्यमंत्री नं. 1 होने के बाद भी 100 सीटें गँवाकर अपनी पार्टी को 156 से 56 पर गिरा कर दिल्ली चले गए।
-क्या यह सही नहीं कि आपने सीपी जोशी के नेतृत्व में 2008 में बनी सरकार के नेतृत्व को गांधी परिवार की चापलूसी से चुराकर मुख्यमंत्री का पद हथिया लिया था।
-क्या यह सही नहीं कि आपने महिपाल मदेरणा को जेल भेजने के लिए अनेक षड्यंत्र किए।
-क्या यह सही नहीं कि आपके नेतृत्व में चली सरकार के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार के कारण आपकी पार्टी 106 से 21 सीटों पर आ गिरी और आपके गांधी परिवार ने आपको सजा देना तो दुर पार्टी का संगठन महासचिव बना दिया।
-क्या यह सही नहीं कि सचिन पायलट ने 5 साल तक आपकी पार्टी की सरकार लाने के लिये मेहनत की और आपने फिर बिना कुछ किए गांधी परिवार की चापलूसी करके तीसरी बार मुख्यमंत्री पद हथिया लिया।
-क्या यह सही नहीं कि एक होनहार युवा नेता सचिन पायलट की राजनीतिक हत्या करने के लिए आपने तमाम तरह के षड्यंत्र किए और उनको पदों से हटवा दिया।
-क्या यह सही नहीं कि विगत 5 वर्षों में आपके नेतृत्व में चली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड दिए जिसके बारे में आपकी पार्टी के अनेक विधायकों ने टीवी पर आरोप लगाए और पत्र लिखें।
-क्या यह सही नहीं कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सदस्यों को रीट की परीक्षा का जिम्मा जिस जारोली ने दिया वह आपका खास आदमी था। इस प्रकार सोनिया गांधी को खुश करने के लिये आपने 25 लाख रीट परीक्षार्थियों का जीवन बर्बाद कर दिया।
-क्या यह सही नहीं कि आपने आरपीएससी को भ्रष्टाचार का अडडा बनाकर राजस्थान की शासन व्यवस्था में अक्षम और भ्रष्ट लोगों की भर्ती का रास्ता खोलकर महापाप नहीं किया।
-क्या यह सही नहीं कि पांच साल में आपने एक भी नया पावर प्लांट स्थापित नहीं किया और निजी क्षेत्र से महंगी बिजली खरीदकर भ्रष्टाचार किया जबकि आज आप ही बिजली-बिजली चिल्ला रहे हों।
-क्या यह सही नहीं कि आपकी सरकार में जल जीवन मिशन टेंडर घोटाले के कारण आज राजस्थान में पानी के लिए त्राहि माम हो रहा है जबकि केन्द्र सरकार राजस्थान को 27 हजार करोड़ दे चुकी थी पर आपसे खर्च नहीं हुए, आज आप और आपके चेले डोटासरा पानी के लिए शोर मचा रहे है।
-क्या यह सही नहीं है कि आपकी सरकार सरकारी अस्पतालों में पंखे, कूलर तक उपलब्ध करवाकर नहीं गई और आज जबकि राज्य भाजपा सरकार यह सब काम कर रही है तो प्रश्न उठा रहे हो।
-क्या यह सही नहीं है कि जिनको आप आज नॉन परफॉर्मिंग एसेट कर रहे है, एक दिन इनमें से 90 प्रतिशत लोग आपके निकटतम लोगों में से थे और ये आपकी कुटिल राजनीति से परेशान होकर ही भाजपा में आए है।
पं. सुरेश मिश्रा ने कहा है कि राजस्थान और कांग्रेस के एकमात्र नॉन परफॉर्मिंग एसेट स्वयं अशोक गहलोत हैं जो अपनी पार्टी को 25 साल से कमजोर करते है और राजनीतिक रूप से प्रदेश कांग्रेस को जब का लड्डू बनाकर खाते आ रहे है।
मिश्रा ने कहा है कि हमारी भाजपा के लिए तो अशोक गहलोत परफॉर्मिंग एसेट ही हैं जो हर बार मुख्यमंत्री बन जाते थे और नकारा सरकार चलाकर भाजपा को जिताने में मददगार होते रहे हैं परन्तु अब भाजपा के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पुराने सारे भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शने वाले नहीं है तथा सुशासन और विकास के मॉडल के आधार पर 2028 में भाजपा की सरकार पुनः बनायेगें।