Saturday, 29 August 2026

पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिया से लगाई छलांग, कॉन्स्टेबल ने पीछा कर पकड़ा


पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिया से लगाई छलांग, कॉन्स्टेबल ने पीछा कर पकड़ा

जयपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर फिल्मी स्टाइल में एक इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को देखकर पकड़े जाने से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिया से छलांग लगा दी। हाथ-पैर में चोट लगने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश दौड़ता रहा। चित्रकूट थाने के कॉन्स्टेबल ने पीछा कर इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। खैरथल तिजारा की डीएसटी वांछित इनामी बदमाश को और उसे खैरथल-तिजारा डीएसटी को इनामी हिस्ट्रीशीटर सौंप दिया। 

चित्रकूट थाने में तैनात कॉन्स्टेबल भाग्यवर्धन को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। खैरथल तिजारा से वांछित 5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ मोंटी कोई वारदात करने के लिए जयपुर आया है। कॉन्स्टेबल भाग्यवर्धन ने थानाधिकारी जहीर अब्बास को इनामी हिस्ट्रीशीटर की सूचना दी।

चित्रकूट थाने की ओर से तुरंत खैरथल तिजारा डीएसटी को उनके वांछित हिस्ट्रीशीटर के जयपुर में होने के बारे में बताया गया। डीएसटी राकेश कुमार के नेतृत्व में बदमाश को पकड़ने के लिए टीम जयपुर आई। चित्रकूट थाने के कॉन्स्टेबल को साथ लेकर खैरथल तिजारा की डीएसटी इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए निकली।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम 200 फीट बाइपास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर इनामी हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ मोंटी ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने करीब 250 मीटर उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे पड़े देखकर बदमाश कमल ने बचने के लिए पुलिया से 15 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी।

पीछा करते हुए कॉन्स्टेबल भाग्यवर्धन भी उसके पीछे पुलिया से नीचे कूद गया। हिस्ट्रीशीटर कमल के पुलिया से छलांग लगाने पर दोनों हाथ-पैरों में चोट लगने पर भी वह भागने लगा। कॉन्स्टेबल भाग्यवर्धन ने भीड़ और ट्रैफिक में पीछा कर उसको धर-दबोचा और उसे खैरथल-तिजारा डीएसटी को इनामी हिस्ट्रीशीटर सौंप दिया।

Previous
Next

Related Posts