Saturday, 29 August 2026

अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर में ब्लास्ट,आसपास के 2 और ढाबे भी आग की चपेट में,देवनानी ने लिया जायजा


अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर में ब्लास्ट,आसपास के 2 और ढाबे भी आग की चपेट में,देवनानी ने लिया जायजा

अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग गई। इसके कुछ ही मिनटों बाद आग एलपीजी सिलेंडर तक पहुंची। देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आसपास के 2 और ढाबे भी आग की चपेट में आ गए। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ इस दौरान ट्रैफिक रोककर दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। होटल मालिक व स्टाफ भागकर बाहर आ गए। कोई जनहानि नहीं हुई है। 

फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एक सिलेंडर फट गया था और तीन सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया था। 

फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि पता चला है कि जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, वो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर था। इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। बाहर निकाले गए तीन सिलेंडर भी घरेलू गैस सिलेंडर ही थे। ऐसे में यह तय हो गया कि ढाबे पर रसोई गैस का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। अब रसद विभाग भी इस मामले में जांच में जुटा है।

विधानसभाअध्यक्ष देवनानी ने घटना की जानकारी ली
घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान व्यापारियों व आसपास के लोगों से भी बात की। बाद में अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।



Previous
Next

Related Posts