


होटल रमाडा के मेनारी क्लब पर शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे 15 थानों की पुलिस ने छापा मारा। क्लब से 16 लड़की और 28 लड़कों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद छापेमारी की कार्रवाई की।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि रात 11 बजे के बाद सिटी में नाइट क्लब चालू नहीं रखना है। इसके बावजूद इसके देर रात तक होटल में क्लब और शराब पार्टी चलने की सूचना मिली थी। इस पर पहले सिटी स्पेशल टीम को मौके पर भेजा गया। शिकायत का सत्यापन कराया गया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रात ढाई बजे पुलिस ने होटल में रेड की, जो सुबह साढे 4 बजे तक चली। पुलिस लाइन और प्रोटोकॉल के अधिकारियों को देर रात मौके पर भेज कर सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आए हैं। आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित होटल के मेनारी क्लब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया किऑपरेशन एसीपी प्रोटोकॉल प्रदीप यादव और एडिशनल डीसीपी प्रोटोकॉल रणवीर मीणा के सुपरविजन में किया गया। इस ऑपरेशन में जयपुर सिटी के कुल 15 थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लाइन से भी फोर्स को बुलाया गया था। लोकल थाना आदर्श नगर को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जहांहोटल रमाडा के मेनारी क्लब में रात 2.30 बजे तक डिस्को चल रहा था। मौके पर टीम गई तो देखा की युवक और युवतियों को शराब परोसी जा रही थी। खुले में खाने पीने वाली जगह पर बैठ कर हुक्का भी परोसा जा रहा था।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन एसीपी प्रोटोकॉल प्रदीप यादव और एडिशनल डीसीपी प्रोटोकॉल रणवीर मीणा के सुपरविजन में किया गया। इस ऑपरेशन में जयपुर सिटी के कुल 15 थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लाइन से भी फोर्स को बुलाया गया था। लोकल थाना आदर्श नगर को इसकी जानकारी नहीं दी गई। कार्रवाई होने के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई।