


लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। निर्वाचनआयोग के अनुसार शनिवार को 58 सीटों पर दोपहर 7 बजे तक 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के अनुसारशनिवार को 58 सीटों पर 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के अनुसारशनिवार को 58 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत और सबसे कम यूपी में 43.95 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशतऔर सबसे कम ओडिशा में 7.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरूगया है।
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 3 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। 3 पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा के के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं। लोकसभा की 543 सीटों में पांचवें फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 1 जून को 56 सीटों पर मतदान होगा।