


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में श्रीमती रेखा शर्मा के कविता संग्रह ''वातुल मन'' का विमोचन किया।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीमती शर्मा को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रथम प्रति पर हस्ताक्षर किए। श्रीमती शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को बताया कि इस कविता संग्रह में 77 कविताओं का संकलन है। लोक जीवन एवं लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और मानवीय संवेदनाओं पर मानव मन के भावों को शब्दों में उकेरा गया है।