Saturday, 29 August 2026

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी पोस्टमार्टम: टीकाराम जूली


भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी पोस्टमार्टम: टीकाराम जूली

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक,नेता प्रतिपक्ष और पंजाब के गुरदासपुर के पर्यवेक्षक  टीकाराम जूली ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में पठानकोट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

जूली बोले पांच चरण के चुनाव  केंद्र की मोदी सरकार की असफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। देश का आवाम जुगल जोड़ी को पटकनी देने की तैयारी में पूरे जोश से लबरेज है।

जूली बोले पिछले 10 वर्षों का हिसाब इस बार जनता इन्हें बेनकाब करके करेगी। दिल्ली दरबार के विरुद्ध लहर से भाजपाइयों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।

जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का स्वागत करने के स्थान पर जनता काले झंडे दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का देश की जनता इस बार इस लोकसभा चुनाव में पोस्टमार्टम करेगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के चेहरे पर शिकन आ गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी बनी केंद्र की मोदी सरकार का अबकी बार 400 पार का अहंकार देश की जनता चूर करेगी और इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत से देश फिर सोने की चिड़िया बनेगा।

Previous
Next

Related Posts