Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने कोटा में चलती बाइक पर अश्लील हरकत करने वाला युगल गिरफ्तार


पुलिस ने कोटा में चलती बाइक पर अश्लील हरकत करने वाला युगल गिरफ्तार

कोटा के नांता थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलती मोटर साइकिल पर अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवती को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि सोशल मीडिया पर बुधवार को एक चलती मोटर साइकिल पर अश्लील हरकत करने वाला वीडियो वायरल हो रहा था, जिसे कोटा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये इस वीडियो की जांच-पडताल शुरू की तो पता चला कि वीडियो कोटा-बूंदी रोड़ पर रात में हर्बल पार्क के सामने बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल के नम्बर के आधार पर कोटा के नांता थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू की और गुरूवार को कोटा के नजदीक, कैथून नगर की पुरानी नगर पालिका के पास के निवासी मोटर साइकिल चला रहे युवक मोहम्मद वसीम (25) और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया।

Previous
Next

Related Posts