Saturday, 29 August 2026

मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम-1994 के तहत स्टेट लेवल ऑथोराइजेशन कमेटी का गठन


मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम-1994 के तहत स्टेट लेवल ऑथोराइजेशन कमेटी का गठन

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम-1994 के तहत स्टेट लेवल ऑथोराइजेशन कमेटी का गठन किया है। 

चिकित्सा शिक्षा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया कि एसएमएस के प्रधानाचार्य कमेटी के चेयरमैन होंगे। पूर्व अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह शेखावत, जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. बीएल यादव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक शारदा, सेवा भारती राजस्थान की सीमा दया, चिकित्सा शिक्षा सचिव एवं निदेशक जनस्वास्थ्य के प्रतिनिधि समिति में सदस्य होंगे। समिति का प्रशासनिक विभाग चिकित्सा शिक्षा विभाग (ग्रुप-1) होगा।

Previous
Next

Related Posts