


जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने इस बार भी प्लेसमेंट में अपना एक रिकॉर्ड बनाया है। यहां के विद्यार्थियों को 256 दिनों में देश की प्रतिष्ठित 167 कंपनियों ने दिए 2008 ऑफर लेटर प्रदान किए है।
जेईसीआरसी की स्टूडेंट कनिका मित्तल को माइक्रोसॉफ्ट से 52 लाख का हाईएस्ट पैकेज मिला है। वहीं एवरेज पैकेज 6.8 एलपीए रहा, 289 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 10 एलपीए से ज्यादा पैकेज मिला हैं। वहीं पिछले 5 साल में 10 हजार से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट्स हो चुके है। जेईसीआरसी की तरफ से जारी प्लेसमेंट बैच 2024 के आंकड़ों के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट, एक्सेंचर, फ्लिपकार्ट,पी डब्लू सी, सेलेबल, एच पी कम्प्यूटर्स, नेस्ले, यामाहा, होंडा कार्स, एयू बैंक, डेलॉइट, टीसीएस, एल एंड टी, एनबीसी, ऐशियन पेंट्स, ओबेरॉय सुखविलास, सुराणा लॉ चैम्बर्स, महिंद्रा जैसी टॉप कंपनीज में स्टूडेंट्स का अच्छा सैलरी पैकेज पर चयन किया गया हैं। 2024 प्लेसमेंट बैच में हॉस्पिटैलिटी, पब्लिक रिलेशन, एफएमसीजी, एनर्जी/ यूटिलिटीज, मैन्युफैक्चरिंग (सेनेटरी वेयर) जैसी कंपनियों में स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ हैं। इन कंपनियों ने विद्यार्थियों के लिए नए क्षेत्र खोले हैं, साथ ही इस बार इंजीनियरिंग के साथ बीबीए, बीसीए, लॉ, ह्यूमिनिटीज डिजाइन और पत्रकारिता के प्रोफेशनल्स के लिए भी कम्पनीज ने प्लेसमेंट दिया है।
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा कि ये उपलब्धियां विद्यार्थियों और प्लेसमेंट सेल की अथक मेहनत का परिणाम हैं। हमारी कोशिश रहती है कि हम बच्चों के सपनों को सुनहरी उड़ान दे सकें। डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस प्रो.मुक्त बिहारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी का सी आर टी मॉड्यूल बच्चों को अपनी ड्रीम कंपनी के लिए तैयार करने का सबसे अलग और बेस्ट प्रोग्राम है, इससे बच्चो को काफी मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने बताया की बियॉन्ड द क्लासरूम पर भी हमारा पूरा ध्यान रहता हैं। जेईसीआरसी इनक्यूबेशन सेंटर के तहत 60 से अधिक स्टार्टअप इनक्यूबेट किए गए। वहीं जेआईसी द्वारा स्टार्टअप्स को अब तक 12.9 करोड़ का अनुदान वितरित किया जा चुका हैं।