Saturday, 29 August 2026

किसानों की राह में कीलें बिछाने वाली भाजपा को बाहर करेगी जनता: जूली


किसानों की राह में कीलें बिछाने वाली भाजपा को बाहर करेगी जनता: जूली

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि किसानों की राह में कील बिछाने का काम करने वाली केंद्र की मोदी सरकार को इस बार वोटर्स ने बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। रातों-रात तीन काले कानून की वजह से सैकड़ों किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए थे। किसानों की यह कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी, इस बार के लोकसभा चुनाव में वोटर किसानों पर हुए जुल्म का हिसाब चुकाएगा।

गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में फतेहगढ चुडिया विधानसभा क्षेत्र के भागोवाल तथा रोर खेड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया,उन्होंने आमजन से कांग्रेस पार्टी के लिए मत एवं समर्थन की अपील की। प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ताकत से बौखलाई हुई और हर तरफ से पूरी तरह कमजोर हो चुकी भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी ने देश के आवाम की नींद उड़ा दी है। पेट्रोल, डीजल, सिलेंडर ही नहीं बल्कि केंद्र की मोदी सरकार ने खाद्य सामग्री पर भी टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।

Previous
Next

Related Posts