Saturday, 29 August 2026

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को नोटिस, कहा पार्टी के स्टार प्रचारक को भाषण में सावधानी बरतने और मर्यादा बनाए रखने के लिए निर्देशित करें


चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को नोटिस, कहा पार्टी के स्टार प्रचारक को भाषण में सावधानी बरतने और मर्यादा बनाए रखने के लिए निर्देशित करें

चुनाव आयोग ने बुधवार 22 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया। आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्षों और स्टार प्रचारकों से अपने भाषण को सही करने, सावधानी बरतने और मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता अपने भाषणों में संविधान बचाने और अग्निवीर स्कीम का बार-बार जिक्र कर रहे हैं। वहीं भाजपा के नेता अपनी स्पीच में मुसलमान और धर्म पर जोर दे रहे हैं। आयोग ने दोनों पार्टियां के स्टार प्रचारकों को धार्मिक और सांप्रदायिक बयानबाजी न करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा से उन प्रचार भाषणों को रोकने के लिए कहा है, जिनसे समाज में बंटवारा हो सकता है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस से कहा कि वह संविधान को लेकर गलत बयानबाजी न करे। जैसे कि भारत के संविधान को खत्म किया जा सकता है या बेचा जा सकता है। इसके अलावा अग्निवीर पर बोलते हुए इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस से कहा कि वो डिफेंस फोर्स का राजनीतिकरण न करें।



Previous
Next

Related Posts