Saturday, 29 August 2026

राजस्थान के 433 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी


राजस्थान के 433 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी

राजस्थान के 433 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट ने मंगलवार 21 मई  को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट में 433 हज यात्री शामिल थे। इनमें 358 हाजियों की ऑनलाइन और 75 हाजियों ने ऑफलाइन रिपोर्टिंग की थी। हज के इस सफर में जयपुर के 179, सीकर के 68 अजमेर के 115 हाजियों के साथ ही सिर्फ एक साल का हाजी मोहम्मद साद भी रवाना हुआ।

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर प्रदेशभर से हाजियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। इस दौरान सुरक्षा प्रक्रिया के बाद सभी यात्रियों ने विशेष कोड-ई एयरक्राफ्ट से दोपहर डेढ़ बजे उड़ान भरी।

जयपुर के एयरपोर्ट से मंगलवार 21 मई से 27 मई तक प्रदेश के करीब 4000 हज यात्री मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार मई महीने में सीधे मदीना के लिए 9 फ्लाइट का डिपार्चर प्रस्तावित है। जुलाई महीने में जेद्दाह से 9 फ्लाइट का अराइवल निर्धारित है।

21 मई से 11 जुलाई तक हज फ्लाइट्स का संचालन जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से किया जाएगा। इस दौरान हज यात्रियों के लिए 433 यात्रियों की क्षमता वाले कोड-ई एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।

21 से 27 मई तक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को जयपुर से मदीना के लिए एक उड़ान प्रतिदिन प्रस्तावित है, जबकि बुधवार और शुक्रवार को प्रतिदिन दो उड़ानें निर्धारित है। इसी तरह 4 से 11 जुलाई के बीच हज से वापसी की फ्लाइट संचालित होगी। इस अवधि के दौरान, जेद्दाह से प्रतिदिन एक उड़ान जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगी और रविवार को दो आगमन निर्धारित हैं।

Previous
Next

Related Posts