Saturday, 29 August 2026

22 साल की बेटी और मां में फोन को लेकर झगड़ा, बेटी की मौत, हत्या का मामला दर्ज


22 साल की बेटी और मां में फोन को लेकर झगड़ा, बेटी की मौत, हत्या का मामला दर्ज

जयपुर शहर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित मुंडियारामसर कस्बे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटी ने फोन हाथ में लिया और इसी बात पर मां से झगड़ा हो गया। मां ने फोन छीन लिया और इसी बात पर बेटी से हाथापाई हो गई। बेटी के जोरदार तमाचा जड़ दिया। वह बेहोश हो गई। मां ने बेटी के पिता को फोन किया और खुद ही 108 एंबुलेंस को कॉल कर दिया। एंबुलेंस चालक को कुछ सुदिग्ध लगा तो उसने खुद की ओर से पुलिस को फोन कर दिया। बेटी को अस्पताल लाया गया, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी।

जयपुर शहर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित मुंडियारामसर कस्बे का है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि 22 साल की निकिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी। उसने ोन लिया तो मां को गुस्सा आ गया। बेटी और मां में बहस हो गई। घटना सोमवार शाम की है। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिवार के लोग पुलिस की देखरेख में हैं। हत्या का मामला दर्ज किया है। आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और उसके बाद मां को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

Previous
Next

Related Posts