Friday, 20 September 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सांसदों विधायकों और नेताओं के साथ किया प्रदर्शन


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सांसदों विधायकों और नेताओं के साथ किया प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

वे दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और आधे घंटे बाद पार्टी नेताओं के साथ 800 मीटर दूर भाजपा मुख्यालयके प्रदर्शन के लिए कूच किया।

प्रदर्शन किसी बड़े नेता की गिरफ्तारी के बिना करीब 1:30 बजे खत्म हो गया। पुलिस ने कुछआम आदमी पार्टी के समर्थकों को हिरासत में लिया, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भाजपा मुख्यालय के बाहर धारा 144 लगा दी थी। साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी थी।

अरविंद केजरीवाल ने 18 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी अपने पीए  बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद वीडियो जारी कर भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगाऔर  तीसरा- पार्टी कार्यालय को खाली कराया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts