Saturday, 29 August 2026

द फ्यूचर सोसाइटी की ओर से आयोजित लैंगिक संवेदनशीलता” पर विशेष कार्यशाला: लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए ज़रूरी है मीडिया की सजगता: संजय निराला


द फ्यूचर सोसाइटी की ओर से आयोजित लैंगिक संवेदनशीलता” पर विशेष कार्यशाला: लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए ज़रूरी है मीडिया की सजगता: संजय निराला

द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत गुरुवार को 'इंडिया न्यूज' कार्यालय में “लैंगिक संवेदनशीलता” पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय निराला ने बताया कि यूनिसेफ की ओर से लगातार महिला और बच्चों को लेकर काम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति चल रही रूढ़िवादी सोच को बदलने की जरूरत है। यह सोच बदलने में मीडिया की अहम भूमिका है। इस कार्यशाला में इस मुद्दे पर सहमति बनी कि लैंगिक मुद्दों पर निजी जीवन से लेकर पेशे में समानता स्थापित करने के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

ख़बरों के संपादन में सही शब्द का न चयन होने से अर्थ का अनर्थ: नसीरुद्दीन  

यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजित हुई इस विशेष प्रशिक्षण में जेंडर विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार नसीरूद्दीन हैदर खान ने मीडिया कर्मियों में लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने और समाचार लिखते समय “लैंगिक संवेदनशील” शब्दावली का प्रयोग करने पर जोर दिया। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये को बदलने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। करीब दो घंटे के इस विशेष सत्र में लिंग से जुड़ी भ्रांतियों से लेकर इसमें मीडिया के योगदान जैसे विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान सवाल-जवाब का दौर भी चला।

इस कार्यशाला में अतिथि के तौर पर पधारे इंडिया न्यूज़ अखबार के संपादक शक्ति सिंह ने सभी पत्रकारों से अपील कर कहा कि पत्रकारों को महिला हिंसा, दुष्कर्म, उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों को प्रकाशित करते समय स्पष्ट शब्दों का प्रयोग लेना चाहिए ताकि मामले की गंभीरता कम न हों। 

इतना ही नहीं इस मौके पर इंडिया न्यूज़ टीवी के संपादक मनु शर्मा ने मीडिया कर्मियों को लैंगिक संवेदनशील बनाने के लिए शुरू किए गए इस प्रयास को सराहा और ऐसे प्रयासों को समय की माँग बताया।

न्यूज़ 24 की स्थानीय संपादक डॉ. मीना शर्मा पत्रकार जगत को महिलाओं के संबंध में संवेदनशील होना चाहिए। महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति गंभीर होना आवश्यक है और उनकी किसी प्रकार की घटना को लेकर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए और उन्हें कैसे मदद मिले इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। डॉ. मीना शर्मा ने किस अवसर पर इंडिया न्यूज़ टीवी के संपादक डॉ.मनु शर्मा यूनिसेफ की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत आयोजित कार्यशालाओं का मकसद प्रदेश के पत्रकारों को “लैगिक संवेदनशील” बनाना है। उन्होंने यह भी बताया की मीडिया द्वारा महिलाओं पर होने अपराध की गंभीरता की तुलना में हल्के शब्दों का  इस्तेमाल किया जाता है जिससे की ऐसी घटनाएँ बार बार होती है , लिहाज़ा ज़रूरी है कि मीडिया के लोग इन विषयों पर ज़्यादा ध्यान दें।

Previous
Next

Related Posts