


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ मानसरोवर स्थित आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ जनों के साथ भोजन कर मनाई। वृद्धजनों को दुप्पटा ओढ़ा सम्मान किया। मुख्यमंत्री के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा के वैवाहिक वर्षगांठ के इस आयोजन में श्रीप्रकाश तिवारी ,मनोज पांडेय ,सुशील शर्मा,राजू कटारा,चंद्र शेखर जैमन,निर्मल शर्मा,शिवकांता पांडेय, विनोद शर्मा, ,मधुकर पारीक,योगेश रावत, हरवीर चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।