Saturday, 29 August 2026

फूड सेफ्टी विभाग घटिया क्वालिटी का 13 हजार 700 लीटर श्री सरस ब्रांड का नकली देसी घी पकड़ा,सरस डेयरी प्रबंधकों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा


फूड सेफ्टी विभाग घटिया क्वालिटी का 13 हजार 700 लीटर श्री सरस ब्रांड का नकली देसी घी पकड़ा,सरस डेयरी प्रबंधकों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा
फूड सेफ्टी विभाग घटिया क्वालिटी का 13 हजार 700 लीटर श्री सरस ब्रांड का नकली देसी घी फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा ने पकड़ा

जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने शुक्रवार को विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से 13 हजार 700 लीटर घटिया क्वालिटी का घी बरामद किया गया। जो श्री सरस के नाम से बेचा जा रहा था। इसमें से बदबू आ रही थी। जो कुल 854 कार्टन में भरा था।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम वीकेआई 9 नंबर पहुंची। यहां महेन्द्र जैन नाम के व्यक्ति की फैक्ट्री पर छापा मारा गया। हमें सूचना मिली थी कि यहां घटिया क्वालिटी के घी का स्टॉक रखा है। बाजार में बेचा जा रहा है।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि शुक्रवार को जब हमारी टीम यहां पहुंची तो देखा श्री सरस के नाम से कई कार्टन में घी का स्टॉक फैक्ट्री में पड़ा है। देखने में घी खराब क्वालिटी का लगा। इसे देखते हुए पूरे स्टॉक को सीज किया गया है। घी के सैंपल लिए है।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि ये घी ज्यादातर शेखावाटी एरिया चूरू, सीकर, झुंझुनूं में बेचा जाता है। ये बाजार में करीब 350 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जाता है। इसके अलावा जयपुर में अन्य शहरों में भी कुछ जगहों पर घी की सप्लाई की जाती है।

उन्होंने बताया कि सरस के नाम से घी बेचने के मामले में फूड डिपार्टमेंट ने जयपुर डेयरी को भी सूचित किया है। सरस के नाम से घी बेचने के मामले में जयपुर डेयरी को इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के लिए भी कहा है।

जयपुर की बेकरी के केक में कीड़े लगे मिले:फैक्ट्री में जगह-जगह चूहे घूमते दिखे, फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस निलंबित किया

जयपुर में शुक्रवार को मेडिकल एंड फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की टीम ने एक बेकरी की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में कीड़े लगे केक को नष्ट किया गया। फैक्ट्री में चूहे घूमते मिले। इसके साथ बेकरी आईटम बनाने में काम आने वाले सामान के सैंपल लिए गए। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। 

फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा के नेतृत्व में टीम ने झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधे बेकर्स की फैक्ट्री पर छापा मारा।


Previous
Next

Related Posts