मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड लगाने वाली कंपनी के मालिक भावेश भिड़े को गुरुवार 16 मई को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। भिड़े की एडवरटाइजिंग कंपनी इगो मीडिया लिमिटेड ने ही घाटकोपर में बिलबोर्ड लगाया था।