Saturday, 29 August 2026

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने एक वर्ष पूरा होने पर कलक्टर का किया अभिनंदन, विनायक विहार कोलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने एक वर्ष पूरा होने पर कलक्टर का किया अभिनंदन, विनायक विहार कोलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के गुरुवार को एक वर्ष पूर्ण होने पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत शाखा ने जिला कलक्टर कार्यालय जाकर जिला कलक्टर को स्वागत सत्कार कर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ   विभिन्न विभागों और शहर की समस्याओं को लेकर एकीकृत महासंघ पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। 

संयुक्त कर्मचारी एकीकृत अध्यक्ष कान्ति कुमार शर्मा ने बताया कि लाइनमैन फीटर, बेलदार फोरमैन पदों को  बायोमेट्रिक प्रक्रिया से मुक्त रखा जाना चाहिए। छह माह में रिटायर्ड कार्मिकों को पेन्शन, गेच्युटी, जीपीएफ, एसआई का भुगतान, राज्य कर्मचारियों का 5 दिवसीय सप्ताह कार्य प्रणाली निरन्तर जारी रखना चाहिए। शहर में सड़कों का पेवरीकरण, आगरा गेट पर यातायात व्यवस्था सुधारने, आनासागर झील से जलकुंभी की पूर्ण सफाई, एलिवेटेड रोड पुल के नीचे डिवाइडर्स बनाने, एवं फायसागर रोड स्थिति  विनायक विहार कॉलोनी में सड़क, नालियां, पानी निकास, सीवरेज निर्माण की मांग के लिए वहाँ के निवासियों ने कई बार ज्ञापन दिये लेकिन आज भी उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विनायक विहार कोलोनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

इस मौके पर  अरविन्द शर्मा, सईद अहमद, ललितं जारवाल, गोपालकिशन शर्मा, रामसिंह रावत, नेतसिंह रावत, सरदार सिंह रावत, नितिन कुमार अग्रवाल, अभय कुमार जैन कृष्ण कुमार अग्रवाल , भागचन्द योगी, मोहन लाल चडालिया, मोहन बीलवाल, मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारीयों एवं कोलोनीवासी  मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts