Saturday, 29 August 2026

टीकाराम जूली हरियाणा के चुनावी दौरे पर जूली हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक


टीकाराम जूली हरियाणा के चुनावी दौरे पर जूली हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली हरियाणा के चुनावी दौरे पर हैं। वे कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

जूली ने गुरुवार को हरियाणा के हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश के समर्थन में हिसार लोकसभा क्षेत्र के बालसमंद,  बुडाक, खारिया, बगला, दड़ौली, चूली कला, चूली खुर्द, चूली बागरिया, आलमपुर लाइन और झिरी में जनसभाओं को संबोधित किया।

जूली ने कहा चौथे चरण के चुनाव के बाद भाजपा के गुब्बारे की हवा निकल गई है, अब बौखलाहट में भाजपाई नेताओं का भाषा पर नियंत्रण नहीं रहा है। जनता सच्चाई जान चुकी है।  काठ की हांडी अबकी बार नहीं चढ़ पाएगी। 

जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनसे कांग्रेस पार्टी के लिए मत एवम् समर्थन की अपील की।

Previous
Next

Related Posts