Saturday, 29 August 2026

श्री श्याम परिवार महासंघ रजत जयंती महोत्सव का मानेंगे पूरे साल, अलवर, फिरोजपुर, झिरका, खाटूधाम, अयोध्या और रामगढ़ 5 स्थानों पर होगा भव्य कीर्तन, तिजारा पीठाधीश्वर ललित मोहन की अगुवाई में भव्य कीर्तन और शाम प्रेमियों का किया सम्मान


श्री श्याम परिवार महासंघ  रजत जयंती महोत्सव का मानेंगे पूरे साल, अलवर, फिरोजपुर, झिरका, खाटूधाम, अयोध्या और रामगढ़ 5 स्थानों पर होगा भव्य कीर्तन, तिजारा पीठाधीश्वर ललित मोहन की अगुवाई में भव्य कीर्तन और शाम प्रेमियों का किया सम्मान

श्री श्याम परिवार महासंघ  की रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 12 मई रविवार को  भरतपुर के शिव विलास होटल मे बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमें देश भर से आए हजारों श्याम प्रेमियों ने कीर्तन का आनंद लिया।

रजत जयंती महोत्सव के कीर्तन सभी बाहर से आए अथिति सुरेश, अजय दिल्ली मेहश प्रकाश झारखण्ड अंकित सूरत से, जयपुर से वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा सहित कई श्याम प्रेमियों को साफा बांधा और  दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

तिजारा के पीठाधीश्वर ललित मोहन की अगुवाई में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन की की रूपरेखा तैयार करने के लिए ब्रज मेवात राठ के भक्तो के 150 मंडल के सदस्यों की बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में रजत जयती को पूरे वर्षभर मनाने का निर्णय किया। रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेश के पांच प्रमुख स्थान अलबर, फिरोजपुर, झिरका, खाटूधाम, अयोध्या, और रामगढ़ पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

श्याम बाबा का दरबार सजाया गया और कीर्तन की शुरुआत से पहले शाम 6 बजे श्याम बाबा के दरबार में तिजारा के पीठाधीश्वर  ललित मोहन और भरतपुर पूर्व महापौर शिव सिंह ने ज्योति जगा कर की।

रजत जयंती महोत्सव कीर्तन के शुरुआत में भजन गायक योगेश जनुथर ने  गणेश वंदना गजानन सरकार पधारो और  हनुमान वंदना छम छम नाचे देखो वीर हनुमान से की। रजत जयंती महोत्सव कीर्तन में अलवर के भजन गायक धर्मवीर बृजवासी ने आजा आजा रे सांवरिया मोरे अंगना भजन गया, पलवल से आए भजन गायक मोनू वर्मा ने कीर्तन की है रात, मोर छड़ी लहराई रे भजन गया। अलवऱ के भजन गायक संजय शर्मा ने भजन गाकर श्याम प्रेमियों झूम झूम कर नाचने मजबूर किया। भजन गायक विकास सोनी ने रखोगे लाज मेरी लाज रखोगे भजन गाए। 

रजत जयंती महोत्सव में चरण पादुका की व्यवस्था फारूक नगर की टीम ने और सभी श्याम भक्तो के लिए गर्ग कैटर्स  के द्वारा विर्ज प्रसाद की व्यवस्था की गई। रजत जयंती महोत्सव पर आयोजित कीर्तन शाम 6 बजे से देर रात तक चला और हजारों से श्याम प्रेमियों ने कीर्तन मे आनंद लिया।

श्री श्याम परिवार महासंघ  की रजत जयंती महोत्सव के कीर्तन का लाइव श्याम परिवार के फेसबुक पेज पर किया जिसे देश देशभर के लाखों  भक्तों  कीर्तन को सुना। रजत जयंती महोत्सव भजन संध्या में देवेंद्र पाल सिंह और किशन पाल सिंह ने सभी का आभर वक़्त किया। 

श्याम परिवार भरतपुर के दिनेश, नरेंद्र,छोटू ,विनोद,रमाकांत, पप्पी, प्रेम, सोनू, प्रहलाद,धरिज, शिवा, मोनू, शलेन्द्र और  अन्य सदस्यों ने पूरी व्यवस्था को बेहतर तरीके से सभाला। महासंघ के महामंत्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम मे मनोज अग्रवाल, सुभाष चंद, नरेश, बिजेन्दर, डॉ. नीरज, नीरजन,राजेंद्र मित्तल, मुकेश, विष्णु, मटोल, पवन, विकास, जगराम, रमेश जिंदल, पुरसोत्तम व अनेक श्याम प्रेमी पहुंचेऔर भजन संध्या का आनंद लिया। 

    Previous
    Next

    Related Posts