Saturday, 29 August 2026

भगवान परशुराम की जयकारों से गूँजा टोंक, सर्व ब्राह्मण महासभा निकाली शोभायात्रा


भगवान परशुराम की जयकारों से गूँजा टोंक, सर्व ब्राह्मण महासभा निकाली शोभायात्रा

सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की तरफ से शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह सप्ताह के अन्तर्गत टोंक में भव्य शोभायात्रा का निकाली गई।

महामंत्री विष्णुदत्त खांडल ने बताया कि शोभायात्रा को संत रामनिवास महाराज (रामद्वारा) , पंडित राजकुमार शर्मा  , महंत सुरेश दुबे ,महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने  भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करके शोभायात्रा को रवाना किया।जिसमें समाज के सैकड़ों की तादात में महिला -पुरुष मोजूद शामिल हुए।

शोभायात्रा का शहर में जगह -जगह सामाजिक, व्यापारिक संगठनो द्वारा  पुष्प वर्षा करके भगवान परशुराम जी के चित्र पर मल्यार्पण करके स्वागत किया।

शोभायात्रा श्रीराम कृष्ण मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजारों से होती हुई पटेल सर्किल पहुंची जहां श्री परशुराम भगवान की महाआरती करके प्रसाद वितरण किया गया । शोभायात्रा में प्रदेशमंत्री दिनेश शर्मा  , संरक्षक शंभुदयाल शर्मा , हनुमानप्रसाद बोहरा , बाबू लाल शर्मा अमीन, प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही , महेश दाधीच , ज्ञानेंद्र श्रोती , दुर्गालाल शर्मा ,  दुर्गाशंकर शर्मा ,राधाकृष्ण दाधीच,विवेक शर्मा  , विष्णु शर्मा , गोविन्द नारायण पुरहित , अनिल चतुर्वेदी , लोकेश गौतम , अंकित शर्मा  , राजाराम शर्मा  ,  अखिलानंद शर्मा , दीनदयाल शर्मा , सुरेंद्र शर्मा,ओम  जोला, मदन शर्मा , चंद्रशेखर पारीक , गणपत शर्मा  , दशरथ पारीक  ,  सीताराम दाधीच , एडवोकेट देवी प्रकश तिवाड़ी , , प्रभु गौतम ,  अंजना गौतम,  राजकुमारी शर्मा ,  विद्या शर्मा , मंजुलता शर्मा ,  हेमलता शर्मा  ,  ममता शर्मा , आशा शर्मा ,  चंद्रप्रकाश शर्मा, सुमित दीक्षित, अंकुर जोशी, अक्षय बोहरा , कार्तिकय शर्मा , कनिष्क शर्मा सहित कई समाजबंधु मोजूद थे।

Previous
Next

Related Posts