Saturday, 29 August 2026

सआदत अस्पताल की अव्यवस्थाओ से नाराज लोगो ने अतिरिक्त निदेशक को सुनाई खरी खोटी


सआदत अस्पताल की अव्यवस्थाओ से नाराज लोगो ने अतिरिक्त निदेशक को सुनाई खरी खोटी

चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से टोंक जिले मे शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशालय जयपुर की ओर से पहुंची टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मौसमी बीमारियों, लू-तापघात व गर्मी जनित बीमारियों के प्रबंधन संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। 

निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त निदेशक डाॅ. सुनील सिंह व संयुक्त निदेशक डाॅ.सुभाष खोलिया ने जिला सआदत अस्पताल व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण सेवाओं व लू ताप घात व अन्य आवश्यक सेवाओ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

राजकीय सआदत  अस्पताल टोंक का शुक्रवार  को निरीक्षण पहुंचे चिकित्सा विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुनील सिंह व संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष खोलिया को अस्पताल की अव्यवस्थाओ को लेकर लोगो की नाराजगी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं कांग्रेस के एहसान आदि ने सआदत अस्पताल टोंक में भीषण गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने को लेकर खरी खोटी सुनाई। अतिरिक्त निदेशक सुनील सिंह तो  लोगो से अपना पीछा छुड़ाते हुए अपनी कार में बैठ गए  लेकिन संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष खोलिया को कोंग्रेसी कार्यकर्ता अस्पताल में ले गए जिन्होंने वहां पानी की खाली पड़ी टंकी दिखाई इतना ही पानी का कोई इंतजाम नहीं होने पर संयुक्त निदेशक ने पीएमओ डॉ. बी एल मीणा को दो दिन में पेयजल की टंकी की सफाई करा करके पीने के पानी की आपूर्ति शुरू किए जाने की हिदायत डी अन्यथा कार्यवाई की चेतावनी दी।

अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुनील सिंह ने बतायाकि सआदत अस्पताल टोंक में चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद एसी लगाए जाएंगे क्योंकि अभी तक पुराने पैटर्न कूलरों से ही काम चल रहा  है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई खामिया मिली है जिनको लेकर चर्चा की गई  है जिनको दूर किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व इलाज मिल सकें। उन्होंने अस्पताल में होने वाली चोरी की घटनाओ को लेकर नाराजगी व्यक्त की साथ ही पीएमओ से तथात्मक रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ जिला सआदत अस्पताल डाॅ.बी.एल. मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एमएनडीवाई, एमएनजेवाई, राष्ट्रीय कार्यक्रमो की समीक्षा, लू ताप घात प्रबन्धन, बायोमेडीकल वेस्ट, चिकित्सा संस्थान के भवन की स्थिति, साफ-सफाई, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच, शिशु टीकाकरण, चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा संस्थान की उपलब्धि आदि को देखा गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों की मौसमी बीमारियों एवं लू व तापघात से निपटने की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डाॅ महबूब खान, डाॅ नवीन्द्र पाठक व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts