Saturday, 29 August 2026

श्री बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में दर्शन किए नेपाल प्रतिनिधियों ने


श्री बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में दर्शन किए नेपाल प्रतिनिधियों  ने

भारत के चारों धामो में महाधाम श्री बद्री विशाल धाम नाटेश्वर नगरी नटवाड़ा गढ मंदिर में विराजमान बद्री विशाल की प्रतिमा के दर्शनार्थ व उनकी चौखट पर मत्था टेकने  भारतीय राजदूतावास काठमाण्डौ नेपाल के भारतीय नागरिक महावीर प्रसाद टोरड़ी, विशिष्ठ सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश, नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ  गुरुवार को नटवाडा पहुंचे।

सांस्कृतिक सचिव लाल बहादुर ने बताया कि ध्वजा रोहणकर्त्ता, ठा. लक्ष्मण करण ठिकाना नटवाड़ा, श्रीमती नीता कंवर सरपंच ग्राम पंचायत नटवाड़ा के आमंन्त्रण पर काठमाण्डौ (नेपाल) से महावीर प्रसाद टोरड़ी पहुॅच करके गढ से शान्ति मार्च के साथ ध्वजा चढाने की परम्परा में शामिल हुए ध्वज पर बैठने वाले पक्षी से आगामी संवतसर शुभम् का अनुमान की संभावना जताई गई ध्वजा रोहण कर्त्ता ठा। लक्ष्मण करण , कुंवर पुण्य प्रताप करण,सरंपच नीता कंवर ने एक शिष्टाचार भेंट वार्ता में बताया कि श्री बद्री विशाल जी की प्रतिमा उत्तराखण्ड स्थित तप्त कुण्ड से लगभग 1261 वर्ष पूर्व श्री अर्जुन भारती गोस्वामी द्वारा लाकर गढ मंदिर में स्थापित करवाई थी। गर्भ गृह मे भगवान भोलेनाथ स्वयं नाटेश्वर स्वरूप में स्वयं भू प्रकट हुए।कार्यक्रम में ठा. लक्ष्मण करण ने बताया कि शिवपुराण वर्णानुसार भी धुश्मेश्वर महादेव के चार द्वार है जिनमे पश्चिम द्वार नाट्यशाला द्वार है। जो ग्राम नटवाड़ा में स्थित है। महावीर प्रसाद टोरड़ी  ने कहा कि इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा काठमाण्डौ स्थित पशुपति नाथ मंदिर से शुभारम्भ कर श्री बद्री विशालधाम नटवाड़ा पहुचने पर पूजा अर्चना दर्शन में बद्री विशाल एंव भोले शंकर अंधकार में प्रकाश के प्रतीक है। भगवान के आ जाने से धर्म के वास्तविक मूल्य एंव गुण प्रकट होने लगते है। मनुष्य के बुरे कर्म संस्कार से कटते चले जाते है। ऐसे पावन दरबार में प्राचीन परम्परा के अनुसार देखने के लिये मिला अक्षय तृतिया के पूर्व संध्या पर मेला एंव तीन दिवसीय धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम से वसुधैव कुटम्बकम् साकार होगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म भूटान के कार्यक्रम सचिव विवेक स्वामी द्वारा सरपंच श्रीमती नीता कंवर को भूटान यात्रा  19 से 21 जून का प्रतिभा आमंन्त्रण दिया। ठा. लक्ष्मण करण, कुंवर पुण्य प्रताप करण  सहित पॉच व्यक्तियो का अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की तरफ से समरसता अवार्ड दिया गया। हास्य एंव वीररस कवियो को नेपाल राष्ट्र में आंमन्त्रित किया।महावीर प्रसाद टोरड़ी के नेतृत्व में इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मलित सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्यो का भारतीय सामाजिक परम्परा से ग्रामीणवासियो ने स्वागत किया।

Previous
Next

Related Posts