Saturday, 29 August 2026

बरोनी पुलिस ने 36 लाख कीमत के अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे किएजप्त, एक आरोपी को पकड़ा


बरोनी पुलिस ने 36 लाख कीमत के अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे किएजप्त, एक आरोपी को पकड़ा

टोंक जिले की बरोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे जप्त करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पौधों की कीमत करीबन 36 लाख बताई गई है।

जिले मे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षल टोंक सरिता सिंह, वृत्ताधिकारी पीपलू देशराज कुलदीप के निर्देशानुसार बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को बडी कार्रवाई की है। जिन्ळोंने मुखबीर की सूचना के बाद जामडोली से नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के पास आत्माराम पुत्र सोराज मीणा के खेत में काश्तशुदा खेत में पुलिस पहुंची तो वहां बने कुऐं के आस-पास काफी संख्या में गांजा के पौधे खड़े दिखाई दिए। जिनकी ऊंचाई करीब 2 से 5 फीट के करीब थी। आत्माराम मीणा के पास कब्जा काश्तशुदा खेत में गांजा के पौधे की खेती करने का कोई लाईसेंस व अनुज्ञापत्र नही होने के कारण  पुलिस ने खेत में खड़े गांजा के पौधों को पुलिस जाप्ता की मदद से उखाड़ करके एवं काटे गए इन गांजे के पौधों का वजन 70 किलो 800 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने गांजा के पौधों को प्लास्टिक के कट्टों में भर करके जब्ती व बरामदगी जब्त करके कब्जा पुलिस लिया गया। साथ ही आत्माराम पुत्र सोराज मीणा (19) निवासी जामडोली पुलिस थाना बरोनी जिला टोंक को अवैध गांजा के पौधों की खेती करना जुर्म धारा 8ध्20 स्वापक औषधि एवं प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 का अपराध अधिनियम तहत गिरफ्तार किया तथा इसके जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज  किया गया।

Previous
Next

Related Posts