Saturday, 29 August 2026

स्टोन क्रेशर में डकैती मामले में 6 साल से फरार 5-5 हजार रुपये के इनामी डकैत गिरफ्तार


स्टोन क्रेशर में डकैती मामले में 6 साल से फरार 5-5 हजार रुपये के इनामी डकैत गिरफ्तार

भरतपुर जिले की भुसावर थाना पुलिस की टीम ने डीएसटी धौलपुर की सूचना पर 6 साल पहले स्टोन क्रेशर पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रामवीर गुर्जर और रामेंद्र सिंह उर्फ धर्मेंद्र गुर्जर (28) निवासी घुघस (हार) थाना गढ़ीबाजना को गिरफ्तार किया है।   

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर इनामी वाँछित मुल्जिमों एवं टॉप 10 सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध आसूचना जुटाकर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में डीएसटी धौलपुर प्रभारी योगेश तिवारी मय टीम की आसूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा व सीओ धर्मेंद्र शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में दोनों टीमों द्वारा यह कार्रवाई की गई।    

उल्लेखनीय है कि है कि गिरफ्तार आरोपी रामवीर गुर्जर एवं रामेंद्र सिंह उर्फ धर्मेंद्र गुर्जर और इनके चार साथियों कुख्यात डकैत राम लखन, श्रीनिवास, बच्चन सिंह व धीर सिंह उर्फ धीरा उर्फ धीरज द्वारा करीब 6 साल पहले केसर जोन घाटरी में तिवारी स्टोन क्रेशर पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।    

पुलिस ने डकैत रामनिवास, श्रीनिवास, बच्चन सिंह व धीर सिंह उर्फ धीरा गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। फरार दोनों बदमाश रामवीर गुर्जर व रामेंद्र सिंह पर एसपी भरतपुर कार्यालय से 5-5 हजार का इनाम घोषित कर टॉप 10 वांछित मुल्जिमों की सूची में शामिल किया गया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को घूघस (हार) में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

Previous
Next

Related Posts