Saturday, 29 August 2026

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में ₹10 हजार का इनामी गिरफ्तार


नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में ₹10 हजार का इनामी गिरफ्तार

चूरू जिले में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दिनेश पुत्र पुखराज निवासी रामपुरा डाबला (थाना पीसांगन- जिला अजमेर) को सरदारशहर थाना पुलिस की टीम ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी जय यादव ने बताया कि साल 2022 में आरोपी दिनेश के विरुद्ध थाना सरदारशहर में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में आईपीसी की सम्बंधित धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना पुलिस द्वारा कई बार आरोपी की तलाश में उसके घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी। काफी प्रयास के बाद भी पकड़ में नहीं आने से इसकी गिरफ्तारी पर ₹ 10 हजार का इनाम रखा गया।     

एसपी यादव ने बताया अपराधों की रोकथाम एवं लंबे समय से फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल और सीओ अनिल कुमार माहेश्वरी के सुपरविजन और एसएचओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के प्रभारी प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल मय टीम द्वारा आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार इनामी स्थाई वारंटी दिनेश थाना सरदारशहर में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे में भी वांछित है। दोनों मामलों में आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह, कांस्टेबल कृष्ण मीणा, अनिल कुमार व रामचंद्र शामिल थे।


    Previous
    Next

    Related Posts