Saturday, 29 August 2026

बॉयफ्रेंड से मिलकर महिला कर्मचारियों नेअपने कार्यालय में करवाई 15 लाख की लूट, लग्जरी लाइफ जीने की थी तमन्ना


बॉयफ्रेंड से मिलकर महिला कर्मचारियों नेअपने कार्यालय में करवाई 15 लाख की लूट, लग्जरी लाइफ जीने की थी तमन्ना

सी-स्कीम में 15 लाख की लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया । पुलिस ने लूट में शामिल केसरी भवन बिल्डिंग के कार्यालय की महिला कर्मचारी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। 

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की पूछताछ में सामने आया है की प्रेमी के साथ लग्जरी लाइफ जीने के लिए महिला ने लूट की योजना बनाई थी। अब पुलिस लूट में शामिल दो बदमाशों की तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को लूट की वारदात हुई थी। मामले में आरोपी शिप्रा गुप्ता (36) निवासी दादी का फाटक मुरलीपुरा, मुकेश गुप्ता (25) निवासी सेंट्रल कॉलोनी रोड नंबर-8 मुरलीपुरा और मनजीत सिंह राठौड़ (25) निवासी डीडवाना कुचामन को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया । मनजीत फिलहाल गणपति विहार राजावास हरमाड़ा में रह रहा था। लूट में शामिल झुंझुनूं के हिस्ट्रीशीटर भरत सिंह और उसके साथी की तलाश में पुलिस टीमें कर रही है।
एडिशनल डीसीपी (साउथ) पारस जैन ने पत्रकारों को बताया कि शिप्रा मिडिल क्लास परिवार से है। करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो गया था। पति से दूर होने के करीब 3 महीने बाद उसने सी-स्कीम के केसरी भवन बिल्डिंग में स्थित कार्यालय में काम  करना शुरू कर दिया था। जॉब करने के दौरान ही उसकी मुकेश गुप्ता से जान पहचान हुई। प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाले मुकेश से बातचीत के दौरान शिप्रा की दोस्ती हो गई। दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अक्सर होटल-क्लब में जाकर पार्टी करना उनके लिए आम बात हो गई थी।
उन्होंने बताया किआरोपी शिप्रा गुप्ता को कार्यालय में काम करने वाली दूसरी महिला कर्मचारी से परेशानी होने लगी थी। प्रेमी मुकेश के साथ शिप्रा लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। वारदात से करीब 10 दिन पहले प्रेमी के साथ शिप्रा ने खुद के कार्यालय में ही लूट की योजना बनाई। मुकेश को कहा- उसे पता है, कार्यालय में किस समय कितने रुपए रहते हैं। मोटा पैसा होने के समय लूटने पर किसी को हम पर शक भी नहीं होगा।इस वारदात के लिए मुकेश ने पुराने दोस्त प्रॉपर्टी डीलर मनजीत सिंह से मदद मांगी। उसे लूट की पूरी योजना बताकर पार्टनर बना लिया। मनजीत ने झुंझुनूं के हिस्ट्रीशीटर भरत सिंह और उसके साथी को मिलने के लिए बुलाया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दो-तीन बार सभी इकट्ठा हुए। शराब पार्टी भी की।इशारा पार्टी में लूट के लिए सभी को उनका काम बताया गया। पिस्टल के दम पर कार्यालय में घुसकर लूट करने के साथ फरार होने तक का पूरा प्री-प्लान तैयार किया। इसके बाद 24 अप्रैल को शाम साढ़े 5 बजे वारदात को अंजाम दिया।
लूट के लिए शिप्रा ने अपने प्रेमी मुकेश को कॉल कर बताया- कार्यालय में अभी 15 लाख रुपए हैं। उसके साथ एक महिला वर्कर ही कार्यालय में मौजूद है। मुकेश ने तत्काल सूचना आगे पहुंचा दी । योजना के तहत मुकेश के डीयर पार्क पहुंचने पर वारदात को अंजाम देने वाले भरत सिंह और अन्य साथी भी पहुंच गया। शिप्रा ने कॉल तक तीनों को कार्यालय की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। कार्यालय से कुछ दूरी पर स्कूटी खड़ी कर मुकेश ने निगरानी शुरू की। बाइक पर आए उसके दोनों साथी ने कार्यालय में घुसकर 15 लाख की लूट की वारदात की।

एडिशनल डीसीपी (साउथ) पारस जैन ने बताया कि लूट के बाद वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। फुटेजों को चेक करते हुए बदमाशों के आने-जाने का रुट चार्ट बनाया । लुटेरों की बाइक का पीछा करते हुए पुलिस 25 किलोमीटर दूर सीकर रोड पर जा पहुंची।

Previous
Next

Related Posts