

श्री श्याम परिवार महासंघ की रजत जयंती महोत्सव 12 मई को होटल शिव विलास पैलेस भरतपुर पर होने वाले उत्सव के लिए श्री श्याम परिवार महासंघ संस्था के समस्त पदाधिकारी बैठक तिजारा से पीठाधीश्वर ललित मोहन आचार्य की अगुवाई में आयोजित की गई। इस बैठक में 12 मई को आयोजित होने वाले सिल्वर जुबली महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
उत्सव में देश के प्रमुख प्रमुख श्याम प्रेमी जो कोलकाता सूरत दिल्ली जयपुर, ग्वालियर, उदयपुर, रामगढ झारखण्ड से व ब्रज मेवात राठ के समस्त मंडल जोर सोर के साथ भाग ले रहे है। उत्सव मे 12 मई को सुबह 11 बजे सभी मंडलों की बैठक और शाम को 5.30 पर बाबा की ज्योति जलाकर कीर्तन शुरू किया जाएगा जो दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे तक चलेगा। जिसमें भव्य दरबार 56 भोग के दर्शन होंगे बाबा का दरबार वृन्दावन के कारीगर के द्वारा सजाया जाएगा, जिसमे कोलकाता के फूल से बाबा का सिगार होगा।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तिजारा के पीठाधीश्वर ललित मोहन आचार्य ने कहा कि पूरे वर्ष भर ब्रज मेवात राठ में 25 कार्यक्रम किए जाएगे। जिसकी शुरुआत 12 मई भरतपुर से हो रही है। उन्होंने कहा कि कीर्तन में अलवर, दिल्ली, जयपुर, पलवल के भजन गायक बाबा को भजन गाएंगे।
उन्होंने कहा कि कीर्तन में बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए जलपान व्यवस्था भोजन प्रसादी व्यवस्था आवास व्यवस्था स्थानीय शिव विलास प्लेस पर है। इस कार्यक्रम में 25 वर्ष श्याम परिवार महासंघ में अग्रणी रहकर जिन लोगों ने काम किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा बाहर से आए श्याम प्रेमियों को दुपट्टा साफा मेमंटो और प्रसाद दे कर सम्मान किया जायगा। उन्होंने कहा कि श्याम परिवार महासंघ की पूरी कार्यकारणी 11 मई को सुबह भरतपुर पहुंच कर व्यवस्था को सभालेंगे।
बैठक में पूर्व महापौर शिव सिंह भोट भरतपुर,पहलाद माहेश्वरी भरतपुर, सुमित अग्रवाल भरतपुर,मनोज अग्रवाल फिरोजपुर झिरका, दिनेश शर्मा भरतपुर, पवन अग्रवाल अलवर, मेटोल सिंह गुर्जर सीकरी, भगवानदास गोबिंदगढ, पूरन चंद साहू बड़ौदामेव, राहुल बंसल नगीना,मुरारी सैनी, नगीना कृष्ण कटरा कामा नरेंद्र सिंह भरतपुर प्रेम गोला भरतपुर,अजेज गर्ग भरतपुर, विनोद खंडेलवाल भरतपुर, मनीष डीग, महेंद्र सिंह भरतपुर श्याम प्रेमी मौजूद थे। कृष्णपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।