


फिल्म अभिनेता ने अक्षय कुमार ने रविवार सुबह करीब 5 बजे बिना पुलिस प्रोटोकॉल साधारण श्रद्धालु की तरह ब्रह्मा मंदिर में मंगला आरती के दर्शन किए।
उन्होंने यहां आरती कर आगामी फिल्म की कामयाबी की कामना की। मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी पहने श्रद्धालुओं की कतार में पीछे खड़े फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को देख पुजारी वैभव वशिष्ठ ने उन्हें आगे बुलाया तथा अक्षय कुमार ने गर्भ गृह में जाकर ब्रह्मा गायत्री की आरती की।