Saturday, 29 August 2026

मरीजों की सुविधा के लिए अम्बे माता मंदिर कमेटी द्वारा जेएलएनअस्पताल को भेंट किए चार वाटर कुलर


मरीजों की सुविधा के लिए अम्बे माता मंदिर कमेटी द्वारा जेएलएनअस्पताल को भेंट किए चार वाटर कुलर

अम्बे माता मंदिर कमेटी    द्वारा जवाहर लाल नेहरू  अस्पताल के प्राचार्य डॉ. वी बी सिंह को  चार  स्टील बोडी के बडे वाटर कूलर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परीचायकों की सुविधा के लिए उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए मंगलवार को प्राचार्य कक्ष में भेंट किए ।

अम्बे माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने बताया कि लोकार्पण समारोह की सदारत पूर्व महानिरीक्षक आईपीएस कल्याण मल शर्मा  ने की । इस अवसर पर जेएलएनएच के वरिष्ठ डाक्टर संजीव माहेश्वरी, डॉ. नीरज गुप्ता , डॉ.मनीराम कुमावत , डॉ. अनिल  सामरिया , डॉ. अजय यादव , डॉ. राकेश पोरवाल एवं कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. जीसी मीणा उपस्थित थे। इन सभी वरिष्ठ डॉक्टर का अम्बें माता कमेटी के द्वारा माल्यार्पण कर माता जी की चुनरी पहना कर सम्मान किया । अम्बेमाता मन्दिर कमेटी जन कल्याण की भावना से हमेशा गरीब तबकों की सहायता प्रदान करती है ।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव संदीप गौड , उपाध्यक्ष करण सिंह , ट्रस्टी अशोक शर्मा , मोनू शर्मा , वीरम , पुजारी अशोक असावा पुजारी सोहन , अनिल कश्यप , राजेश ऐरी , अमित चौहान , नीतू पारिख एंव मैनेजर गौरव दाधीच आदि उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts