Saturday, 29 August 2026

मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुए के आने से हड़कंप, दो लोगों को किया घायल


मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुए के आने से हड़कंप, दो लोगों को किया घायल

मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुए के आने से मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुए के आने सेकरीब चार घंटे तक तेंदुए का आतंक रहा। झालाना लेपर्ड सेंचुरी से शहर के पॉश एरिया में घुसे तेंदुए ने दो लोगों को बुरी तरह घायल भी कर दिया। सुबह करीब आठ बजे सबसे पहले तेंदुए को एक फैक्ट्री में देखा गया। तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक निजी कंपनी का कर्मचारी सुबल बरमन और झालाना सफारी का जीप चालक गणेश प्रजापत है। 

तेंदुए के हमले से सुबल बरमन के सिर की चमड़ी निकल गई। उन्होंने अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें कुल 36 टांके आए हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

डीसीएफ जयपुर वाइड लाइफ अधिकारी जगदीश गुप्ता ने बताया- सुबह 9 बजे सूचना मिली थी। उसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लोकल टीम और आसपास के लोगों की मदद से ट्रैंकुलाइज किया है। करीब 2.30 घंटे ऑपरेशन किया। अब वापस होश में लाकर जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए ने दो लोगों को घायल किया। इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों ही हालत खतरे से बाहर हैं।

Previous
Next

Related Posts