


वार्ड 62 में स्थित भैरूजी मन्दिर प्रांगण में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन सोमवार को भागवत वैष्णव आर्चाय विनोद शरण ने कृष्ण विवाह लीला की कथा कही। कृष्ण लीला की कथा में आयोजित कृष्ण रुक्मणि कार्यक्रम में कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया एवं नृत्य कर खुशी जाहिर।
श्रद्धालुओं ने कृष्ण विवाह में कन्यादान कर उपहार के रूप में वस्त्र आभुषण श्रद्धा अनुसार भेंट किए। विनोद शरण आचार्य ने कृष्ण विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि कृष्ण ने 16 हजार 108 बार विवाह किया था।
वैष्णव आचार्य विनोद शरण ने कहा कि मामा का कहना नही मानना चाहिए उन्होंने कथा के दौरान मामा मारीच, मामा शकुनि के भी उदाहरण प्रस्तुत किये आचार्य श्री ने कहा कि मामा कंस द्वारा कृष्ण को मारने के लिए ताड़का एवं कागासुर जैसे राक्षसों को भेजा लेकिन कृष्ण ने उनका भी वध किया। आचार्य ने कहा कि मंगलवार को कृष्ण सुदामा की दोस्ती पर कथा कही जायेगी और बुधवार को हवन कर भागवत कथा सम्पूर्ण होगी।
भागवत कथा के दौरान आर्चाय विनोद शरण ने उपस्थिति भक्तों से कहा कि सन्तों का आदर करना चाहिए । उन्होंने भैरू मन्दिर परिसर में बने शौचालय धर्मशाला पर ताला लगा देने पर पीड़ा जाहिर की।
17 वर्ष पूर्व आचार्य विनोद शरण महाराज के पिता ने घुघरा घाटी सामुदायिक भवन में श्रीमत भागवत कथा कही थी। लेकिन सामुदायिक भवन को जन औषधि केन्द्र बन जाने के कारण कच्ची बस्ती के निवासियों और भैरूजी मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही है। भागवत कथा के दौरान प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन वार्ड पार्षद प्रत्याशी मंजू बलाई सहित कई श्रदालु उपस्थित थे।