


यौन उत्पीड़न के आरोप पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, "राज्यपाल को राजनीति से दूर रहना चाहिए। मुझे बहुत खेद है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे राजनीति में घसीटा है, खासकर ऐसे समय में जब लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं।
उन्होंने मेरे खिलाफ जो अपमानजनक, सच के विपरीत टिप्पणी की है, मैं आपको यह बताने के लिए मजबूर हूं कि एक राजनेता के रूप में ममता बनर्जी की राजनीति गंदी है, लेकिन मैं भगवान से उन्हें बचाने की प्रार्थना करता हूं, भगवान के लिए भी यह एक कठिन जिम्मेदारी है, मैं इस 'दीदी गिरी' को कभी स्वीकार नहीं करूंगा।"