


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को जीसीए कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कॉलेज प्राचार्य को दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आसुराम डूकिया के नेतृत्व में जीसीए कॉलेज में सोमवार को प्रदर्शन किया ।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष मोनू प्रजापति ने बताया कि प्राचार्य को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें छात्रों की मुख्य मांगे यह थी की सालों से बंद पड़े हुए बॉयज हॉस्टल को पुनः शुरू करवाने। महाविद्यालय परिसर में पानी की उत्तम व्यवस्था करने, गर्ल्स हॉस्टल में महिला गार्ड,लाइब्रेरी में AC लगवाने और सालों से बंद स्विमिंग पूल को पुनः शुरू करने तथा विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय परिसर में निशुल्क फोटोकॉपी मशीन लगवानेकी मांग की गई
इकाई अध्यक्ष ने महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर एबीवीपी संगठन के छात्र नेता लक्ष्यराज सैनी, अभिषेक रावत , अश्विनी वैष्णव, प्रतीक, रामकिशोर ,अमित सहित कई छात्र मौजूद रहे।