Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी ने किए रामलाल के दर्शन,उतारी आरती, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो


पीएम मोदी ने किए रामलाल के दर्शन,उतारी आरती, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो 1 घंटा 10 मिनट तक चला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम मोदी के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर मतदाताओं से वोट करने की अपील की।

खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे।

Previous
Next

Related Posts