Saturday, 29 August 2026

पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में जनसभा: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में कूदे थे केजरीवाल ख़ुद भ्रष्टाचार के दलदल में फँसे: भजनलाल शर्मा


पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में जनसभा: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में कूदे थे केजरीवाल ख़ुद भ्रष्टाचार के दलदल में फँसे: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली के दो लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को एंव अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव के दिन भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा गरीब, मज़दूर और किसानों की पार्टी है, सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने शानदार काम किया है और हमारी सरकार ने गरीब, कमजोर और बेघर परिवारों को मकान देने का काम किया है, बिजली और पानी की व्यवस्था भी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में सपने दिखाने वाले झूठे वादे करने वाले आयेंगे, इनकी लूट और झूठ की दुकान है। 

इनका जवाब वोट से देना चाहिए ।

मुख्यमंत्री शर्मा ने जनसभा में भारी जन-सैलाव को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया में कोई विकसित कर सकता है तो वो नरेंद्र मोदी है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए शर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपके फ़ोन में जीतने नंबर है उन सबको जगाइये और भारी संख्या में मतदान करके श्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में जलेबी चौक खादर में हर्ष मल्होत्रा और शिवविहार,शाहदरा लोकसभा उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन  में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है, ऐसे सत्ता के पैरोकारों को वोट से जवाब देने का समय आ गया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाएँ है, अब देश में माता- बहनों को लगने लगा है की हमारी भी कोई सुन रहा है, आजादी के इतने साल बाद में माता बहनों की समस्याओं को सिर्फ़ मोदीजी समझ पाये हैं। शर्मा ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 2014 के संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को 2019 तक पूरा किया और 2019 के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को 2024 तक पूरा किया है। अब हमारी सरकार इस नए संकल्प पत्र के साथ लोकसभा चुनाव में उतरी है और सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करेगी।

 उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के घोषणा पत्र और आम आदमी के घोषणा पत्रों को उठाकर देखें तो आपको अंतर साफ पता चल जाएगा कि वे देश को किस नकारात्मक दिशा में ले जाना चाहते हैं। हमने हमारे घोषणा पत्र में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव रखने का प्रयास किया है।

Previous
Next

Related Posts