Saturday, 29 August 2026

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार


जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में उदयपुर जिले में कोटड़ा थाना पुलिस की टीम ने आरोपी जितेंद्र कुमार अहारी पुत्र हाजाराम निवासी बंजारिया थाना खेरवाड़ा जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को गनमैन भीमा ने थाना कोटडा पर रिपोर्ट दी कि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।     

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी गोयल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व सीओ राजेंद्र सिंह राठौड के सुपरविजन एवं एसएचओ कोटडा अशोक कुमार चंपावत के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।     

गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से आरोपी की पहचान कर जितेंद्र कुमार अहारी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम पर अन्य नाम से आईडी बना रखी है। चुनाव के दौरान विभिन्न प्रचार प्रसार व राजनीतिक विचारधाराओं से प्रभावित होकर उसने कमेंट कर दिया।

Previous
Next

Related Posts