


वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के अजमेर सम्पादक प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल का गुरुवार को अजमेर प्रेस क्लब कार्यालय पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर सम्मानित किया।
अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सरे राह न्यूज चैनल के मनोज कुमार दाधिच की अगवाई में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजमेर के अध्यक्ष मनोज कुमार दाधिच ने कहा कि जन काल्यण कार्य के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करना चाहिए जिससे समाज और देश तरक्की कर सके।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कसनीवाल उनके सम्मान के लिए अजमेर प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं पत्रकारों के हित के लिए कार्यकर्ता हूं और करता रहूंगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी, नवाब हिदायतुल्ला, अब्दुल कुरैशी , योगेश सारस्वत, आनन्द शर्मा , बसंत भट् , रेखा जैन , राजेश ओझा, हीरालाल नील सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल को दैनिक भास्कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए चयन किया है।