Saturday, 29 August 2026

62 वार्ड के निर्दलीय पार्षद तुनवाल के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर किया अनूठा प्रदर्शन, अधीक्षण अभियन्ता को सौपा ज्ञापन


62 वार्ड के निर्दलीय पार्षद तुनवाल के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर किया अनूठा प्रदर्शन, अधीक्षण अभियन्ता को सौपा ज्ञापन

वार्ड 62 के निर्दलीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को अपने गलों में प्लास्टिक के पाइप व नल की टोंटियों की माला पहनकर लोहाखान स्थित जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गाँधीवादी तरीके से अनूठा विरोध प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन दिया।

वार्ड 62 के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र  तुनवाल ने गले में प्लास्टिक के पाईप की माला पहन कर एसई भुवनेश्वर अग्निहोत्री को बताया कि वार्ड के घूघरा घाटी, भैरूजी मन्दिर वाली गली ,मीरशाह अली, इन्द्रा कॉलोनी, सोफिया स्कुल, भोपों का बाड़ा, लामड़ी , श्मशान रोड आदि क्षेत्रों में लंबे समय से 5 दिन में एक बार जलापूर्ति हो रही है। प्रेशर भी कम आ रहा है। पहाडी क्षेत्रों में कम दबाव के कारण पानी घरों तक नही पहुँच पाता वही सप्लाई भी 40 से 45 मिनट दी जा रही है। जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से वार्ड में 48 घंटे में पानी सप्लाई की मांग की है।

वार्ड वासियों ने बताया कि उनको को प्राइवेट पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अमृत मिशन के तहत वार्ड के कई इलाकों में नई लाइनें भी डाली जानी थीं, जिसका काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसीलिए इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाए। कुछ क्षेत्रों में नई पानी की टंकियां भी बनाई जाएं। साथ ही लीकेज लाइनों को दुरुस्त किया जाए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों में  कई महिलाओं और पुरुषों ने गले में प्लास्टिक की पाइप व टोंटियों की माला पहनी हुई थी। साथ ही इनके हाथों में तख्तियां थीं। जिस पर पानी का टैंकर पाँच सौ से सात  सौ रुपए ,लो प्रेशर ,72 से 96 घंटे में पानी' सरीखे जल समस्या के स्लोगन लिखे थे। गत वर्ष भी वार्ड वासियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में  मटकियाँ फोड़कर प्रदर्शन किया था।

Previous
Next

Related Posts