Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अयोध्या में रामलाल के किए दर्शन


राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अयोध्या में रामलाल के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल-स्वरूप का दर्शन किए। उन्होंने कहा कि दिव्य अनुभव को शब्दों में बाँधना मेरे लिए संभव नहीं है। राम केवट संवाद से लेकर प्रभु श्रीराम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर खाने जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंग बरबस याद आ रहे हैं। 

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि मैं भाव-विह्वल हूँ। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और समाज के आदर्शों का ऐसा जीवंत प्रतीक है जो देशवासियों को सबके हित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। देशवासियों के कल्याण के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करने का अवसर मुझे मिला, इसे मैं दैवी कृपा मानती हूँ। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि इस काल-खंड में हमारे राष्ट्र के समग्र विकास की यात्रा का साक्षी और सहभागी होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने अंत में कहा कि सियावर रामचन्द्र की जय।

    Previous
    Next

    Related Posts