Saturday, 29 August 2026

दूदू कलक्टर और पटवारी भूमि कन्वर्जन के नाम पर 25 लाख की रिश्वत मामले की खबर लीक, एसीबी ने जांच अधिकारी एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह को हटाया


दूदू कलक्टर और पटवारी भूमि कन्वर्जन के नाम पर 25 लाख की रिश्वत मामले की खबर लीक, एसीबी ने जांच अधिकारी एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह को हटाया

दूदू कलक्टर और पटवारी भूमि कन्वर्जन के नाम पर 25 लाख की रिश्वत मामले में एसीबी की कार्रवाई से पहले सूचना लीक होने की बात को सरकार ने गंभीर माना है। इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रिश्वत मामले की जांच कर रहे जयपुर एसीबी के एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह को हटा दिया है। 

सोमवार को गृह विभाग ने उन्हें एपीओ करने के आदेश जारी किए गए । इस फैसले को लेकर एडीजी एसीबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि शीघ्र ही नया आईओ लगाया जाएगा। एसीबी ने एफआईआर में मेंशन किया है कि कलक्टर को ट्रैप करने की सूचना लीक हुई है।

एसीबी ने दूदू जिला कलक्टर और पटवारी पर रिश्वत मांगने को लेकर मामला दर्ज किया था। इस मामले में एसीबी ने शुक्रवार देर रात करीब एक बजे छापा मारा। एसीबी का दावा है कि सत्यापन के दौरान सौदा 15 लाख में तय हुआ था। 15 अप्रैल को कलक्टर ने साढ़े सात लाख रुपए डाक बंगले पर मंगवाए थे, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं होने पर परिवादी ने समय मांगा।

इस पर कलक्टर ने सहमति दे दी। इसके बाद एसीबी ने पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डाक बंगले, तहसील कार्यालय पर छापा मारा और सर्च में संबंधित दस्तावेज जब्त किए। 

Previous
Next

Related Posts