


मक्का मदीना के लिए टोंक जिले से जाने वाले 165 हाजियों में टोडारायसिंह से साढ़े तीन साल का मोहम्मद साद भी अपने दादा -दादी के साथ इस साल हज के लिए जाएगा।
हज गाईडेन्स सोसायटी टोंक की तरफ से रविवार को निज़ाम बीड़ी फेक्ट्री टोंक में हाजियों के लिए प्रशिक्षण और मस्तिष्क ज्वर का टीकाकरण व प्लस पोलियों की खुराक दिए जाने के लिए शिविर आयोजित किया गया।
सोसायटी टोंक के अध्यक्ष मोईनुद्दीन निज़ाम ने बताया कि इस साल 2024 के हज के लिए 165 हाजियों का चयन किया गया है। जिसमे टोंक शहर के 85, मालपुरा के 50, निवाई के 4, देवली के 3, धुँआकला से 7,हसनपुरा से 2,उनियारा से 2, अलीगढ़ से 3तथा टोडारायसिंह से 9 हाजी शामिल है। उन्होंने बताया कि इनमें 79 पुरुष और 86 महिलाएं शामिल है।
अध्यक्ष मोईनुद्दीन निज़ाम ने बताया कि इन हाजियों में पुरुष हाजियों में सबसे ज्यादा उम्र 78 साल का अहमद सईद कुरैशी तथा महिला हाजियों में सबसे ज्यादा उम्र की 83साल की जमीला तथा सबसे कम उम्र का बच्चा मोहम्मद साद साढ़े तीन साल का शामिल है। साढ़े तीन साल का मोहम्मद साद अपने टोडारायसिंह निवासी दादा अब्दुल गफफार तथा दादी मुमार बनो के साथ हज के लिए जाएगा। उन्होंने बताया कि टोंक जिले के हाजियों की फलाइटस शिड्यूल 9 मई को नियत किया गया है।
निज़ाम बीड़ी फेक्ट्री टोंक में आयोजित हज प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर में मौलवी सईद साहब, मौलवी खिजर, मुफती आदिल मियां, मौलवी अतहर, मौलवी अबसार, जावेद अख्तर, मोईनुद्दीन निज़ाम, असलम अंसारी, मतीन अंसारी, हाजी मुश्ताक अहमद, हनीफ सहारा, हबीब मियां, जावेद ईकबाल,शफी मोहम्मद कुरैशी, हाजी मुश्ताक जयपुर, मेडिकल विभाग से डॉ. वसीम, डॉ. गोपाल जांगिड़ आदि मौजूद थे।