Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव-2024: दूसरे चरण 13 लोकसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शहरी क्षेत्र की महिलाओं से रही मतदान करने में आगे, शहरी क्षेत्रों में 65.69 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 64.86 प्रतिशत मतदान


लोकसभा चुनाव-2024: दूसरे चरण 13 लोकसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शहरी क्षेत्र की महिलाओं से रही मतदान करने में आगे, शहरी क्षेत्रों में 65.69 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 64.86 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं  शहरी क्षेत्र की महिलाओं से  मतदान करने में आगे रही, वहीं शहरी क्षेत्र के पुरुषों  ने  ग्रामीण क्षेत्रों के पुरुषों से अधिक मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की 63.64 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 64.47 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह शहरी क्षेत्र में पुरुष मतदाता आगे रहे। शहरी क्षेत्र के पुरुष मतदाताओं ने 67.67 प्रतिशत जबकि ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों ने 65.22 प्रतिशत मतदान किया। शहरी क्षेत्र के 56.33 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 40 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाता ने मतदान किया है।

गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कुल 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया जबकि शहरी क्षेत्र के कुल 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जालौर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 73.55 प्रतिशत शहरी मतदाताओं ने मतदान किया। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 76.58 ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान किया। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से 74.58 ग्रामीण मतदाता होने मतदान किया।

लोकसभा क्षेत्रवार ग्रामीण और (शहरी) क्षेत्र में मतदान प्रतिशत प्रथम चरण: गंगानगर: 66.95 (65.57),बीकानेर: 51.55 (60.05),चूरू: 64.27 (61.48), झुंझुनूं: 52.04 (56.15), सीकर: 56.34 (62.53),जयपुर ग्रामीण: 55.79 (59.51), जयपुर: 60.18 (63.65),अलवर: 60.12 (59.94), भरतपुर: 52.95 (52.18), करौली-धौलपुर: 48.85 (53.13), दौसा: 55.22 (58.84), नागौर: 56.06 (62.10) मतदान किया।

द्वितीय चरण: टोंक-सवाई माधोपुर: 55.70 (59.80), अजमेर: 58.02 (62.86),पाली: 56.10(62.50), जोधपुर: 63.45 (65.67),बाड़मेर: 76.58 (68.66), जालोर: 61.72 (73.56), उदयपुर: 67.04 (64.94), बांसवाड़ा: 74.58 (65.61), चित्तौड़गढ़: 69.27 (64.79), राजसमंद: 57.96 (62.66), भीलवाड़ा: 59.66 (63.30), कोटा: 71.91 (70.60) झालावाड़-बारां: 69.88(68.81) मतदान किया।



Previous
Next

Related Posts