


टोक सवाई माधोपुर से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा ने कहा कि ये चुनाव न पहला चुनाव है न आखिरी, यह चुनाव कार्यकर्ताओ और जनता का चुनाव था। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच संवाद किया साथ हीं चाय पी।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता और पार्टी लड़ती है प्रत्याशी नहीं, यही कारण है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने अपनी विचारधारा से चुनाव लड़ा तथा जनता ने कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया। अब जनता का फैसला 4 जून को आएगा, मुझे विश्वास है कांग्रेस की जीत होंगी, क्योंकि यह कांग्रेस का गढ़ है।
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी कांग्रेसजनों ने चुनाव में न तो कोई अपराध किया न ही किसी तरहकी अनुशासनहीनता की। बड़े हीं शांतिपूर्वक व शालीनता से चुनाव प्रचार किया तथा वोट डलवाएं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन है मेरा मानना है कि कोई व्यक्ति या चाहे मैं रहू या नहीं रहू लेकिन संगठन है क्योंकि हम सभी कांग्रेस के अनुशासित सिपाही है। मीणा ने कहा कि मेरा काम करने का तरीका पहले जैसा हीं होगा कोई भी कार्यकर्ता व व्यक्ति सीधा मिल सकता है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में लोगो ने अपनी आस्था व्यक्त की है वही कार्यकर्ताओ में भी उत्साह था जिसका परिणाम मतगणना में कांग्रेस के पक्ष में हीं आएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि न सिर्फ टोंक बल्कि राजस्थान की कई सीटें कांग्रेस जीतेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों व साम्प्रदायिकरण की राजनीति से जनता तंग आ चुकी थी। कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा ने टोंक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह जनता के विश्वास को आंच नहीं आने देंगे। संवाद कार्यक्रम में दिनेश चौरासिया, जर्रार खान, केलाशी मीणा, फोजूराम मीणा,शकील अहमद, अब्दुल वहाब शहजाद, एहसान बाबा, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद थे।